

हाजीपुर
यात्रियों को और भी सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा मुहैया कराने के उद्देश्य से पटना और पुरी के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 18405/18406 पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन पारंपरिक आईसीएफ कोच के बदले अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा । पुरी से यह दिनांक 05.09.2026 से तथा पटना से दिनांक 06.09.2026 से प्रभावी होगा ।
एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है । स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में वजन में हल्के और मजबूत होते हैं। कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है । एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती हैं । कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंशन के साथ-साथ बेहतर आंतरिक सज्जा व शौचालय युक्त होते हैं। फलस्वरूप एलएचबी कोच युक्त ट्रेनों से यात्रा अपेक्षाकृत अधिक संरक्षित, सुरक्षित व आरामदायक होती है।

