Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: रबींद्र महतो फिर संभालेंगे स्पीकर का पद, इंडिया गठबंधन की बैठक में तय हुआ नाम, 10 को होगा चुनाव, 11 को राज्यपाल का अभिभाषण
    Breaking News

    Jharkhand Assembly: रबींद्र महतो फिर संभालेंगे स्पीकर का पद, इंडिया गठबंधन की बैठक में तय हुआ नाम, 10 को होगा चुनाव, 11 को राज्यपाल का अभिभाषण

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी लगातार दूसरी सरकार का आज विधानसभा में पहला दिन है. सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में चार कार्य दिवस होंगे. पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा. प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्टीफन मरांडी नये विधायकों को शपथ दिलायेंगे. सत्ता पक्ष ने वर्तमान विधानसभा के लिए नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो का नाम बतौर स्पीकर तय किया है. आज श्री महतो अपना नामांकन करेंगे. सदन के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सत्ता पक्ष के दूसरे विधायकों द्वारा रबींद्रनाथ महतो का नाम विधानसभा के प्रभारी सचिव के समक्ष प्रस्तावित किया जायेगा.

    इसके बाद अगले दिन 10 दिसंबर को नये स्पीकर के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जायेगी. 11 दिसंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. 12 दिसंबर को सदन सत्र के आखिरी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा. वहीं दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर पक्ष-विपक्ष चर्चा में हिस्सा लेगा. इधर, सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष ने बैठक कर रणनीति बनायी. मुख्यमंत्री आवास में सत्ता पक्ष की बैठक हुई. इसमें विधानसभा सत्र के दौरान सभी विधायकों को उपस्थित होने और विधायी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कहा गया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सीएम बोले-पूरी एकजुटता से दायित्व निभाएं

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी एकजुटता के साथ विधायक सत्र में अपना दायित्व निभायें. राज्य सरकार की उपलब्धियों और एक्शन प्लान को सदन में रखें. राज्य सरकार की भावी कार्य योजना पर भी अपनी बातें रखें. वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में विपक्षी विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में सदन को लेकर रणनीति बनी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    elections to be held on 10th Governor's address on 11th Jharkhand Assembly: Rabindra Mahato will again hold the post of Speaker name decided in the meeting of India Alliance
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group