Lahar Chakra

Raghubar Dash: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह पहुंचे, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार से मिलकर जतायी अपनी संवेदना

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दोनों परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गिरिडीह पहुंचने पर रघुवर दास ने सबसे पहले न्यू परिसदन भवन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के घर गए, जहां उन्होंने कुछ दिन पहले दिवंगत हुई उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इसके बाद रघुवर दास दिवंगत झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री के व्यक्तित्व, राजनीतिक काम करने के तरीके और सदन में उनके योगदान को याद किया।

Exit mobile version