
Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में हुई अनियमितता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को न्याय दिलाने का आग्रह किया. श्री दास ने बताया कि सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान) नियुक्ति परीक्षा में शामिल जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची में मुझसे मुलाकात कर परीक्षा में नियम विरुद्ध नॉर्मलाइजेशन के प्रयोग और सभी रिक्तियों को नियमावली के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से तत्काल भरने संबंधी ज्ञापन सौंपा है.
छात्रों का कहना है कि इस प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद जेएसएससी द्वारा परसेंटाइल आधारित नॉर्मलाइजेशन के माध्यम से असफल घोषित कर दिया गया है, जो नियुक्ति, नियमावली, पारदर्शिता और न्याय के विपरीत है
