Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Raghubar Meets Shibu: BJP में वापसी के बाद रघुवर दास ने शिबू सोरेन और उनकी पत्नी से लिया आशीर्वाद, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Breaking News

Raghubar Meets Shibu: BJP में वापसी के बाद रघुवर दास ने शिबू सोरेन और उनकी पत्नी से लिया आशीर्वाद, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की. दोबारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेने के अगले ही दिन रघुवर दास झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे. उन्होंने शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन से आशीर्वाद भी लिया. शिबू सोरेन के आवास में दोनों बड़ी आत्मीयता से मिले. कुर्सी पर बैठकर बातचीत भी की. इस दौरान दोनों बेहद प्रसन्न नजर आए.
रघुवर दास ने खुद सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर यह जानकारी दी.

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

रघुवर दास ने अपने पोस्ट में शिबू सोरेन को आदरणीय बाबा कहकर संबोधित किया है, उन्होंने लिखा है, ‘दिशोम गुरु, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बाबा श्री शिबू सोरेन जी से आज मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. साथ ही चाची श्रीमती रूपी सोरेन जी से आशीर्वाद लिया.’

एक दिन पहले सक्रिय राजनीति में लौटे हैं रघुवर दास
इसके आगे रघुवर दास ने लिखा, ‘बाबा बैद्यनाथ से दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की. दोनों की जोड़ी शिव-पार्वती की तरह अखंड बनी रहे.’ ज्ञात हो कि रघुवर दास वर्ष 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे. बाद में वह ओडिशा के राज्यपाल बने. हाल ही में उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया. 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेकर उन्होंने झारखंड की सक्रिय राजनीति में वापसी की है.

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

November 16, 2026

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

November 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना लेक रोड की घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

November 16, 2026

Jharkhand: PM मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group