Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Raghubar Dash: आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, सरकार को दी चेतावनी: परीक्षा अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं होने पर करेंगे भूख हड़ताल
    Breaking News

    Raghubar Dash: आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, सरकार को दी चेतावनी: परीक्षा अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं होने पर करेंगे भूख हड़ताल

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश एक सप्ताह के भीतर नहीं की तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ के बैनर तले झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हजारों छात्र पिछले 19 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

    ओडिशा के राज्यपाल भी रह चुके दास ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि राज्य सरकार एक सप्ताह के भीतर भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करती है तो मैं यहां भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होऊंगा। भाजपा नेता ने झामुमो नीत सरकार पर राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

    Jamshedpur News: एलगेन किआ जमशेदपुर में किआ सिरोस इलेक्ट्रिक का भव्य लॉन्च, जाने फीचर्स एवं प्रारंभिक कीमत

    उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार पाक-साफ है और इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है, तो उसे अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश करनी चाहिए। अन्यथा झारखंड की जनता मानेगी कि इन अनियमितताओं में शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता है। दास ने आरोप लगाया कि झामुमो नीत शासन में पिछले छह वर्षों के दौरान बड़े पैमाने पर भर्ती घोटाले हुए हैं। उन्होंने 2024 में आबकारी सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले 19 लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।

    वर्ष 2024 में भर्ती अभियान के तहत शारीरिक परीक्षा देते समय 15 से अधिक अभ्यर्थियों की मौत हुई थी। भाजपा इन मौतों को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधती रही है और इसको लेकर प्रशासन पर कुप्रबंधन और लापरवाही के आरोप लगाती रही है।

    BJP New Team: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की घोषणा, राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बनाये गए, IT Cell से अमित मालवीय हटाए गए, पीएम मोदी ने दी सभी को बधाई

    उन्होंने आरोप लगाया कि रांची जिला प्रशासन ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया, जहां वे भर्ती परीक्षाओं में ‘‘अनियमितताओं’’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रशासनिक अधिकारियों को आगाह करता हूं कि सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन आपको अपने करियर की चिंता करनी चाहिए। आपका करियर भारत सरकार और गृह मंत्रालय से जुड़ा है और आपको झारखंड में करदाताओं के पैसे से वेतन मिलता है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल इन अधिकारियों द्वारा अपनाई गई दबाव की रणनीति की कड़ी निंदा करता हूं, जिसका उद्देश्य छात्रों का मनोबल तोड़ना और उन्हें प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मजबूर करना था। दास ने कहा कि इस आंदोलन को राज्य के चार करोड़ लोगों का समर्थन हासिल है और सरकार को अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि जो लोग उसे सत्ता में लाते हैं, वे उसे सत्ता से हटा भी सकते हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Raghuvar Das: Raghuvar Das met with protesting students and issued a warning to the government: he would go on a hunger strike if a CBI inquiry into the examination irregularities was not recommended. Raghuvar Dash: आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास सरकार को दी चेतावनी: परीक्षा अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं होने पर करेंगे भूख हड़ताल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: एलगेन किआ जमशेदपुर में किआ सिरोस इलेक्ट्रिक का भव्य लॉन्च, जाने फीचर्स एवं प्रारंभिक कीमत

    August 17, 2026

    BJP New Team: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की घोषणा, राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बनाये गए, IT Cell से अमित मालवीय हटाए गए, पीएम मोदी ने दी सभी को बधाई

    August 17, 2026

    Jharkhand: हाथियों के हमले में खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत, इलाके में घूम रहा 44 हाथियों का झुंड, वन विभाग रख रहा नजर

    August 17, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: एलगेन किआ जमशेदपुर में किआ सिरोस इलेक्ट्रिक का भव्य लॉन्च, जाने फीचर्स एवं प्रारंभिक कीमत

    August 17, 2026

    BJP New Team: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की घोषणा, राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बनाये गए, IT Cell से अमित मालवीय हटाए गए, पीएम मोदी ने दी सभी को बधाई

    August 17, 2026

    Jharkhand: हाथियों के हमले में खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत, इलाके में घूम रहा 44 हाथियों का झुंड, वन विभाग रख रहा नजर

    August 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    August 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group