Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Rahul Gandhi: भाजपा ने मणिपुर को जलाया, पूरे देश में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया, लोहरदगा में बोले राहुल; आज जमशेदपुर में भरेंगे हुंकार
    Elections

    Rahul Gandhi: भाजपा ने मणिपुर को जलाया, पूरे देश में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया, लोहरदगा में बोले राहुल; आज जमशेदपुर में भरेंगे हुंकार

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Lohardaga.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर मणिपुर को जलाने और देश भर में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की 90 प्रतिशत आबादी को उनके उचित अधिकारों और लाभों से वंचित रखा है. लोहरदगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने मणिपुर को जला दिया और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया. उसने हिंदुओं, मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काया. हाल में हुए हरियाणा चुनावों में भाजपा ने जाटों को गैर-जाटों के खिलाफ भड़काया… यही भाजपा का चरित्र है.

    कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ‘‘प्यार का संदेश फैलाने और ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने’ के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की. गांधी ने दावा किया, ‘जब मैं आदिवासियों, दलितों के लिए आवाज उठाता हूं तो भाजपा मुझ पर हिंदुस्तान को बांटने का आरोप लगाती है. मैं हिंदुस्तान को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए यहां आया हूं. हिंदुस्तान की 90 प्रतिशत आबादी में आदिवासी, दलित और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) शामिल हैं और अगर मैं शासन में उनकी भागीदारी के लिए आवाज उठाने के कारण गलत हूं, तो मैं ऐसा करता रहूंगा.

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 25 पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह कांग्रेस को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन के दौरान किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ करने के लिए कोसती है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘क्या भाजपा सरकार ने झारखंड के किसानों का कोई कर्ज माफ किया…? नहीं, क्योंकि आप आदिवासी, दलित और ओबीसी हैं। भाजपा कभी आपका कर्ज माफ नहीं करेगी, क्योंकि वह पूंजीपतियों का कर्ज माफ करती है.

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    राहुल गांधी का 9 नंवबर का कार्यक्रम

    शनिवार सुबह 10.15 बजे राहुल गांधी दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे. इसके बाद 12.50 बजे रांची एयरपोर्ट से बाघमारा के लिए उड़ान भरेंगे. 1 बजे वे बाघमारा में सभा को संबोधित करेंगे. 1.55 बजे वे फिर बाघमारा से जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगे. 2.50 बजे वे जमशेदपुर के आमबगान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों में पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद 4.00 बजे जमशेदपुर से रांची के लिए रवाना होंगे. 4.45 बजे वे रांची से दिल्ली वापस लौट जाएंगे.

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rahul Gandhi: BJP burnt Manipur Rahul said in Lohardaga; will roar in Jamshedpur today tried to divide people on religious basis in the whole country
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    July 24, 2026

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    July 24, 2026

    Jamshedpur: कदमा में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    July 24, 2026

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    July 24, 2026

    Jamshedpur: कदमा में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

    July 24, 2026

    Jharkhand: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के ठिकाने पर CID का छापा, जांच जारी

    July 24, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group