Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rahul Gandhi: JPSC में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन पर की बात, मदद का दिया आश्वासन
    Breaking News

    Rahul Gandhi: JPSC में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन पर की बात, मदद का दिया आश्वासन

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2026Updated:August 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों में शामिल एक छात्र नेता ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।

    कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का एक घटक दल है। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने दावा किया कि बृहस्पतिवार शाम टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से अपनी मांगों का विवरण भेजने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं को लेकर राज्य सरकार से बात करेंगे।

    प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने और भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि यह जांच या तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए या फिर राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के एक पैनल से कराई जाए।

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधारों पर भी जोर दिया। छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। छात्र-नेतृत्व वाले इस प्रदर्शन को बृहस्पतिवार को 13 दिन पूरे हो गए।

    पासवान ने संवाददाताओं से कहा, “मेरी राहुल गांधी से बातचीत हुई। मैंने उन्हें यहां की स्थिति से अवगत कराया, खासतौर पर यह बताया कि परीक्षा माफिया किस तरह फल-फूल रहा है। मैंने उनसे कहा कि चूंकि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए उन्हें इस मामले में कांग्रेस का रुख स्पष्ट करना चाहिए।

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rahul Gandhi: Congress leader Rahul Gandhi spoke over the phone with students protesting against irregularities in the JPSC and assured them of assistance. Rahul Gandhi: JPSC में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन पर की बात मदद का दिया आश्वासन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    August 7, 2026

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    August 7, 2026

    Jharkhand Highcourt: जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ा जा सकता, झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

    August 7, 2026
    Recent Post

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    August 7, 2026

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    August 7, 2026

    Jharkhand Highcourt: जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ा जा सकता, झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

    August 7, 2026

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर टेंडर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच पाते

    August 7, 2026

    Jamshedpur: सर्च अभियान के पांचवें दिन मिला एनआइटी के छात्र का शव सोनारी दोमुहानी से मिला

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group