Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rahul Gandhi: आरक्षण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले, जाति जनगणना बोलने तक से डरते हैं प्रधानमंत्री, नहीं चाहते बहुजन को हक मिले
    Headlines

    Rahul Gandhi: आरक्षण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले, जाति जनगणना बोलने तक से डरते हैं प्रधानमंत्री, नहीं चाहते बहुजन को हक मिले

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमलों को लेकर उस पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि ‘बहुजन विरोधी’ भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले, लेकिन मुख्य विपक्षी दल आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देगा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘जाति जनगणना’ बोलने तक से डरते हैं और वह नहीं चाहते कि बहुजन को उनका हक मिले.

    राहुल गांधी ने आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की पैरवी करते हुए यह भी कहा कि बहुजन को न्याय दिलाना उनके जीवन का मिशन है.
    अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा आरक्षण के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर भाजपा और उसके शीर्ष नेता उन पर लगातार हमले कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर की एक चुनावी सभा में आरक्षण के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसी को भी पहाड़ी, गुज्जर, दलित, अन्य पिछड़े वर्गों सहित वंचित वर्गों को दिए गए आरक्षण को छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    उन्होंने कहा था, ‘‘राहुल गांधी अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आपको पात्र समुदायों के लिए आरक्षण खत्म करने की इजाजत नहीं है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सोमवार को पोस्ट किया, ‘‘ बहुजन विरोधी भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले, हम आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    उन्होंने कहा, ‘‘हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक एक विस्तृत जाति जनगणना न हो जाए, आरक्षण पर से 50 प्रतिशत की सीमा हटा कर हर वर्ग को उनका हक़, हिस्सेदारी और न्याय न मिल जाए और जनगणना से प्राप्त जानकारी भविष्य की नीतियों का आधार न बन जाएं. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाति जनगणना बोलने तक से डरते हैं और वह नहीं चाहते हैं कि बहुजन को उनका हक़ मिले. उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिर से दोहराता हूं कि मेरे लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बहुजनों को न्याय दिलाना ही मेरे जीवन का मिशन है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    does not want Bahujan to get rights Prime Minister is afraid to even talk about caste census Rahul Gandhi: Leader of Opposition Rahul Gandhi hits back at PM Modi on reservation says
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group