Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के ‘एकाधिकार मॉडल’ ने नौकरियां छीन लीं, एमएसएमई को तबाह कर दिया, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर लगाया आरोप
    Headlines

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के ‘एकाधिकार मॉडल’ ने नौकरियां छीन लीं, एमएसएमई को तबाह कर दिया, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024Updated:September 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एकाधिकार मॉडल’ ने नौकरियां छीन लीं तथा सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) को तबाह कर दिया है. राहुल ने पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप उद्यमियों से मुलाकात की थी और आज इसका वीडियो ‘ एक्स ’ पर साझा किया. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘जम्मू – कश्मीर के एक युवा स्टार्टअप मालिक की आंखों में निराशा भारत के अधिकांश उद्यमियों और छोटे व्यवसाय मालिकों के संघर्ष को दर्शाती है.

    मोदी जी के एकाधिकार मॉडल ने नौकरियां छीन ली हैं, एमएसएमई को तबाह कर दिया है और लोगों को अवसरों से वंचित कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि खराब जीएसटी और नोटबंदी जैसी अक्षम नीतियों के माध्यम से छोटे और मध्यम उद्योगों पर व्यवस्थित हमले ने भारत को उत्पादक अर्थव्यवस्था से उपभोक्ता अर्थव्यवस्था में बदल दिया है. उनका कहना था, ‘इस दर पर हम न तो चीन से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और न ही सभी भारतीयों के लिए समृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत बेहतर का हकदार है.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    हमें व्यापक अवसर और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी को सरल बनाना चाहिए और छोटे व्यवसायों के लिए बैंकिंग प्रणाली को खोलना चाहिए. उन्होंने वीडियो में कहा, ‘हमें जीडीपी के मॉडल से रोजगार सृजन के मॉडल की तरफ बढ़ना होगा.’राहुल गांधी का कहना था कि आर्थिक विकास में भारत ही चीन का मुकाबला कर सकता है, लेकिन यह वर्तमान कारोबारी व्यवस्था में संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि उत्पादन और रोजगार सृजन वाली व्यवस्था जरूरी है.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    destroyed MSMEs Leader of Opposition Rahul Gandhi accused PM Modi in Lok Sabha Rahul Gandhi: Prime Minister's 'monopoly model' took away jobs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group