Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rahul gandhi Visit Bihar: राहुल गांधी का बिहार में चुनाव कैंपेन शुरू, बेगूसराय में कांग्रेस की पदयात्रा में हुए शामिल, पटना में किया ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’
    Headlines

    Rahul gandhi Visit Bihar: राहुल गांधी का बिहार में चुनाव कैंपेन शुरू, बेगूसराय में कांग्रेस की पदयात्रा में हुए शामिल, पटना में किया ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’

    News DeskBy News DeskApril 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव का कैंपेन शुरू कर दिया है. वे यहां बेगूसराय जिले में सोमवार को कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए. सफेद टी-शर्ट पहने गांधी ने बेगूसराय शहर में पदयात्रा में भाग लिया. इस दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे. कांग्रेस और उसकी छात्र एवं युवा शाखा के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया. उन्होंने पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर रक्षा बलों में रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की.

    इससे पहले दिन में गांधी पटना से बेगूसराय पहुंचे, जहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजेश कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. बाद में वह ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए पटना लौटेंगे. इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    यह जनवरी के बाद से गांधी का तीसरा बिहार दौरा है. उन्होंने जनवरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को ‘‘वैचारिक रूप से पराजित करने’’ का आग्रह किया था.
    रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक मिनट का वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर मार्च में शामिल होने का आग्रह किया.

    उन्होंने वीडियो में कहा, ‘हमारा उद्देश्य बिहार के युवाओं की दुर्दशा की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है। ये युवा देख रहे हैं कि सरकारी नौकरियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और निजीकरण से कोई लाभ नहीं हो रहा. अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव बनाने और उसे (सत्ता से) हटाने के लिए आवाज उठाएं.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    राज्य में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों वाले महागठबंधन का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है. सत्तारूढ़ राजग में जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं.
    बेगूसराय कन्हैया कुमार का गृह जिला भी है. वह पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले से शुरू हुई पदयात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे हैं. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के टिकट पर बेगूसराय सीट से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    joins Congress's padyatra in Begusarai Rahul Gandhi Visit Bihar: Rahul Gandhi's election campaign begins in Bihar will hold 'Constitution Security Conference' in Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group