Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Rahul Gandhi Visit Jharkhand: भाजपा आदिवासियों से ‘जल, जंगल, जमीन’ छीनना चाहती है; सिमडेगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आरोप
    Elections

    Rahul Gandhi Visit Jharkhand: भाजपा आदिवासियों से ‘जल, जंगल, जमीन’ छीनना चाहती है; सिमडेगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Simdega. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आदिवासियों से ‘जल, जंगल, जमीन’ छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन और भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के बीच विचारधारा की लड़ाई बताया. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा का अभियान देश के संविधान को ‘‘नष्ट’’ करने के लिए है जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) इसकी ‘‘रक्षा करना चाहता है’’.

    झारखंड के सिमडेगा में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी आपको ‘वनवासी’ कहते हैं क्योंकि भाजपा मानती है कि जल, जंगल और जमीन भाजपा, आरएसएस और पूंजीपतियों की है। भाजपा ‘तथाकथित विकास’ के नाम पर आदिवासियों की जमीन हड़पने में विश्वास करती है. भाजपा आदिवासियों से ‘जल, जंगल, जमीन’ छीनना चाहती है.

    उन्होंने दावा किया कि संविधान पर ‘‘लगातार हमला’’ हो रहा है और ‘इंडिया’ गठबंधन ‘‘इसकी रक्षा करने का प्रयास कर रहा है’’. गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस जाति जनगणना सुनिश्चित करेगी और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाएगी. उन्होंने दावा किया, ‘‘संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं और इसे बचाए जाने की जरूरत है. हम किसी भी कीमत पर 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को हटाएंगे. अगर हम झारखंड में सत्ता में आए तो हम अनुसूचित जनजाति (एसटी) का आरक्षण मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (एससी) का आरक्षण मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करेंगे.

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    उन्होंने यह भी कहा कि देश की विभिन्न संस्थाओं और संपदा में आदिवासियों, दलितों और ओबीसी की भागीदारी की पहचान के लिए जाति जनगणना जरूरी है. कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘जब मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया तो प्रधानमंत्री मोदी चुप रहे और बाद में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को बांटना चाहते हैं.

    विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद यह गांधी का दूसरा झारखंड दौरा था.झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    forest land' from tribals; Congress leader Rahul Gandhi accused BJP in Simdega Rahul Gandhi Visit Jharkhand: BJP wants to snatch 'water
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group