Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur News : टेल्को की दवा दुकान में छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त, दुकान सील, फार्मासिस्ट हिरासत में
Headlines

Jamshedpur News : टेल्को की दवा दुकान में छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त, दुकान सील, फार्मासिस्ट हिरासत में

News DeskBy News DeskSeptember 12, 2024Updated:September 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.टेल्को आजाद मार्केट में स्थित पटवारी मेडिकल में जिले की एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. जिसमें भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गयी. इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया. पुलिस दुकान के मालिक एस अग्रवाल के बेटे आकाश अग्रवाल (फार्मासिस्ट) को पकड़कर थाना ले गयी. इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मामला दर्ज कराया जा रहा था. जब्त दवाओं की कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी जा रही है.
एसडीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मेडिकल दुकान से युवाओं को नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की बिक्री की जाती है. इस सूचना के आधार पर एसडीओ ने बुधवार को स्थानीय थाना, ड्रग इंस्पेक्टर अबरार आलम व सोनी बारा के साथ दवा दुकान व गोदाम में छापेमारी की. गोदाम से टीम को भारी मात्रा में विन्सिरैक्स सिरप, प्रोक्सीओम स्पा कैप्सूल व स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस कैप्सूल जब्त की गयी है. ये सभी नशीली दवाओं की श्रेणी में आता है और इसकी बिना चिकित्सीय पर्ची की बिक्री पर रोक है, लेकिन यहां धड़ल्ले से इसकी बिक्री हो रही थी. ड्रग विभाग की टीम ने दवाओं से संबंधित कागजात की मांग की, लेकिन दुकानदार कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं करा सका.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group