Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rail Board: यात्री सूचना प्रणाली में ट्रेन की गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, रेलवे बोर्ड ने दिया निर्देश
    Headlines

    Rail Board: यात्री सूचना प्रणाली में ट्रेन की गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, रेलवे बोर्ड ने दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.रेलवे बोर्ड ने सभी 17 जोन को उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जो रेलगाड़ियों के परिचालन के संबंध में यात्री सूचना प्रणाली में डेटा नहीं डालते या गलत जानकारी देते हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है. बोर्ड ने रेलवे के सभी जोन को स्टेशन पर लगाए गए यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड को राष्ट्रीय रेलगाड़ी पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) के साथ एकीकृत करने का भी निर्देश दिया है, ताकि रेलगाड़ियों के परिचालन की सटीक और विश्वसनीय जानकारी सुनिश्चित हो सके. एनटीईएस वेबसाइट अन्य जानकारी के अलावा ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी देती है.

    इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर लगे ‘ट्रेन संकेतक बोर्ड’ पर ट्रेन नंबर, उनके नाम और डिब्बों के सटीक स्थान की जानकारी दी जाती है. रेलवे बोर्ड ने 27 सितंबर को सभी 17 जोन को लिखे पत्र में कहा है कि ये यात्री सूचना प्रणालियां यात्रियों और रेलवे के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद मंच के रूप में काम करती हैं. इसमें कहा गया है, ‘ऐसी प्रणालियों द्वारा यात्रियों को दी जाने वाली ट्रेन संबंधी जानकारी की विश्वसनीयता बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदर्शित की जाने वाली जानकारी में कोई भी कमी/त्रुटि यात्रियों के लिए असुविधा पैदा करती है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि ऐसी प्रणालियों पर प्रदर्शित प्रत्येक ट्रेन की जानकारी सही और विश्वसनीय हो.’’

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    पत्र में कहा गया है,‘उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सीआरबी (अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड) और सीईओ रेलवे बोर्ड ने इच्छा व्यक्त की है कि रेलवे द्वारा ऐसी प्रणालियों पर ट्रेन की जानकारी का सही और विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए उचित महत्व दिया जाना चाहिए.’ इसमें कहा गया है, ‘इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी यात्री सूचना प्रणालियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए ताकि ट्रेनों के बारे में जानकारी स्टेशन पर बिल्कुल सही मिले.’

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rail Board: Action will be taken against officials who provide incorrect information about trains in the passenger information system Railway Board has given instructions
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    August 5, 2026

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    August 5, 2026

    Jamshedpur: Tata Steel UISL ने सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने से हटाया अतिक्रमण, लंबे समय से चल रही थी दुकान

    August 5, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    August 5, 2026

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    August 5, 2026

    Jamshedpur: Tata Steel UISL ने सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने से हटाया अतिक्रमण, लंबे समय से चल रही थी दुकान

    August 5, 2026

    Saraikela: सरायकेला के सीनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, चचेरा भाई ने 6 साल की बहने से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Jamshedpur: साकची का जुबली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, झामुमो नेताओं ने लगाया शिलापट्ट

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group