Jamalpur.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बिहार के मुंगेर जिले स्थित ऐतिहासिक जमालपुर रेल कारखाने का निरीक्षण किया और वहां काम कर रहे कर्मचारियों से संवाद किया उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

वैष्णव बृहस्पतिवार रात राज्य की राजधानी पटना पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह पटना जंक्शन से जमालपुर के लिए एक विशेष ट्रेन से रवाना हुए
यात्रा के दौरान उन्होंने पटना–मोकामा–बेगूसराय–मुंगेर पुल–जमालपुर मार्ग पर रेलवे अवसंरचना का निरीक्षण भी किया.