Site icon Lahar Chakra

Rail News: चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस समेत दो एक्सप्रेस ट्रेनें 31 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

Jamshedpur.दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस समेत दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है. पुरी से योग नगरी ऋषिकेश तक चलने वाली 18477 उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन 31 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

यह ट्रेन आगरा-मितावली-खुर्जा-मेरठ सीटी से परिवर्तित होकर चलेगी. इसके अलावे एक अगस्त को 20807 विशाखापटनम-अमृतसर त्रि-सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग आगरा-मितावली-गाजियाबाद-नयी दिल्ली होकर चलेगी.

Exit mobile version