Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rail One App:“रेल वन ऐप” का सघन प्रचार–प्रसार अभियान
    Breaking News

    Rail One App:“रेल वन ऐप” का सघन प्रचार–प्रसार अभियान

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नागपुर

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “रेल वन ऐप” के व्यापक प्रचार–प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नागपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह की अगुवाई एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

    इस अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख एवं व्यस्ततम स्टेशनों पर बड़े आकार के आकर्षक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर तथा डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को रेल वन ऐप की जानकारी दी जा रही है। प्रमुख स्टेशनों जैसेनेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, नैनपुर, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव भंडारा रोड रेलवे स्टेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यह प्रचार सामग्री प्रमुख स्थानों पर लगाई गई है, ताकि अधिकतम यात्रियों तक इसकी जानकारी पहुँच सके।

    इसके अतिरिक्त, टिकट काउंटरों, आरक्षण कार्यालयों, प्रतीक्षालयों, प्लेटफॉर्म प्रवेश द्वारों एवं फुट ओवर ब्रिज के समीप भी पोस्टर लगाए गए हैं। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सीधे संवाद के माध्यम से ऐप डाउनलोड करने और उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई जा रही है।

    रेल वन ऐप के प्रमुख लाभ एवं विशेषताएँ :-

    1) एक ही ऐप में रेलवे की विभिन्न सेवाओं का समेकित प्लेटफॉर्म

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    2) ट्रेन की लाइव स्थिति, आगमन–प्रस्थान समय की त्वरित जानकारी

    3) आरक्षण, अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट संबंधी सेवाएँ

    4) कोच पोजीशन एवं प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी

    5) शिकायत, सुझाव एवं फीडबैक दर्ज करने की ऑनलाइन सुविधा

    6) पारदर्शी, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली सेवा

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    7) डिजिटल भुगतान की सुविधा से नकदरहित लेन-देन को बढ़ावा

    8) 24×7 उपलब्धता, जिससे किसी भी समय जानकारी प्राप्त की जा सके

    वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, आधुनिक एवं तकनीक आधारित सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में रेल वन ऐप एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि स्टेशन पर भीड़भाड़ में कमी आएगी तथा सेवा प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित होगी।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल का यह अभियान “डिजिटल इंडिया” की भावना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य रेलवे सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं उपयोगकर्ता–अनुकूल बनाना है। मंडल प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक यात्री इस ऐप को डाउनलोड कर इसके लाभों का उपयोग करें और अपनी यात्रा को और अधिक सरल, सुरक्षित एवं आरामदायक बनाएं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Digital India Railway Indian Railways Digital Services Live Train Status India Nagpur Division Railway Online Railway Ticket Booking Rail One App Railway App Download Railway App Promotion Campaign Railway Digital Payment South East Central Railway ऑनलाइन टिकट बुकिंग रेलवे डिजिटल इंडिया रेलवे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर नागपुर मंडल भारतीय रेलवे डिजिटल सेवा रेल वन ऐप रेलवे ऐप डाउनलोड रेलवे डिजिटल भुगतान लाइव ट्रेन स्टेटस स्टेशन पर ऐप प्रचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group