Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rail Union: 8वें वेतन आयोग को लेकर रेल कर्मचारी महासंघ का 19 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी, बोनस भुगतान पर भी रख दी अपनी मांगें
    Breaking News

    Rail Union: 8वें वेतन आयोग को लेकर रेल कर्मचारी महासंघ का 19 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी, बोनस भुगतान पर भी रख दी अपनी मांगें

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रमुख रेलवे कर्मचारी संगठनों ने दशहरा से पहले कर्मचारियों को मिलने वाले उत्पादकता-आधारित बोनस में बढ़ोतरी करने और आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर राजपत्रित अधिसूचना जारी करने की मांग की है. अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (एआईआरएफ) ने कहा है कि सरकार की मंजूरी के छह महीने बाद भी आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है. महासंघ ने चेतावनी दी है कि वेतन आयोग के गठन की मांग को लेकर 19 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा. एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों, विशेषकर रेलवे कर्मचारियों में इस मुद्दे को लेकर गहरी असंतोष है.

    बोनस की राशि पर बोला महासंघ
    इस बीच, भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (आईआरईएफ) ने कहा कि रेल कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस की गणना अब भी छठे वेतन आयोग की न्यूनतम वेतन दर 7,000 रुपये के आधार पर हो रही है, जबकि कर्मचारियों को एक जनवरी, 2016 से ही सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम 18,000 रुपये का वेतन मिल रहा है. आईआरईएफ के महासचिव सर्वजीत सिंह ने छठे वेतन आयोग के न्यूनतम वेतन के आधार पर बोनस दिया जाना ‘सरासर अन्याय’ है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    एआईआरएफ ने भी बोनस की गणना के लिए 7,000 रुपये की मासिक सीमा को ‘पूरी तरह अनुचित’ बताते हुए इसे मौजूदा वेतन ढांचे के अनुसार जल्द संशोधित करने की मांग की है. मिश्रा ने रेल मंत्रालय से आग्रह किया कि दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले बोनस का भुगतान किया जाए ताकि कर्मचारी त्योहार को सम्मान एवं सहजता से मना सकें.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also puts forward its demands on bonus payment Rail Union: 8वें वेतन आयोग को लेकर रेल कर्मचारी महासंघ का 19 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी Rail Union: Railway Employees Federation warns of nationwide protest on 19th September regarding 8th Pay Commission बोनस भुगतान पर भी रख दी अपनी मांगें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group