Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RailOne App :14 जनवरी से रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकटों के डिजिटल भुगतान पर 3% तक की मिल रही है छूट 
    Breaking News

    RailOne App :14 जनवरी से रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकटों के डिजिटल भुगतान पर 3% तक की मिल रही है छूट 

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    BILASPUR

    यात्रियों की सुविधा में निरंतर वृद्धि, सेवा गुणवत्ता में सुधार तथा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा एक नई एवं अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन “रेलवन (RailOne)” शुरू की गई है। यह ऐप भारतीय रेल से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराते हुए यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन के रूप में कार्य कर रही है।
    रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट बुकिंग सहित अनेक आवश्यक रेल सेवाओं का लाभ सरल, सुरक्षित एवं त्वरित रूप से प्राप्त कर रहे हैं । यात्रियों को डिजिटल माध्यम अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    अनारक्षित टिकटों पर 3% छूट
    डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के क्रम में रेलवन ऐप के माध्यम से सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान विकल्पों द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट प्राप्त हो रही है | यह विशेष छूट 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी | इस छूट का लाभ यूपीआई (Phone Pe, Google Pay), मोबाइल वॉलेट (Paytm), नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, BHIM ऐप सहित सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों के माध्यम से रेलवन ऐप पर की गई अनारक्षित टिकट बुकिंग पर मिल रहा है |

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    व्यापक प्रचार-प्रसार
    इस सुविधा की जानकारी अधिकाधिक यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रेलवन ऐप एवं उससे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी नियमित रूप से प्रसारित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि “रेलवन ऐप यात्रियों के लिए एक आधुनिक, सुरक्षित और समग्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से रेलवे से जुड़ी अनेक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है । यह ऐप न केवल यात्रियों के समय और संसाधनों की बचत करता है, बल्कि उन्हें एक पारदर्शी एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव भी प्रदान करता है। अनारक्षित टिकटों पर दी जा रही यह छूट डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 Percent Discount 3% छूट Digital Payment Railway Indian Railways Digital Service Mobile App Railway Ticket passenger convenience RailOne App Railway Ticket Discount Unreserved Ticket Booking अनारक्षित टिकट बुकिंग डिजिटल भुगतान रेलवे भारतीय रेल डिजिटल सेवा यात्री सुविधा रेलवन ऐप रेलवे टिकट छूट रेलवे मोबाइल ऐप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group