


Chakardharpur.आद्रा रेलमंडल में 19 से 25 जनवरी तक विकास कार्य को लेकर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 25 जनवरी को आद्रा-भागा-आद्रा मेमू पैसेंजर व 19 जनवरी को झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि चार जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू पैसेंजर ट्रेनें गंतव्य स्टेशनों से पहले यात्रा समाप्त करेगी और उसी स्टेशन से खुलेगी। आद्रा रेल मंडल में रेल पटरियों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य जारी है। इसका असर चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन पर पड़ेगा।
इस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडाबिहार-मुरी होकर चलायी जायेगी। इसके तहत आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 25 जनवरी को, झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 19 जनवरी को रद्द रहेगा। झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 22 जनवरी को बोकारो में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी। इस कारण यह ट्रेन बोकारो-धनबाद-बोकारो के बीच रद्द चलेगी। बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 19, 22 व 24 जनवरी तक गोमो में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी।
इस कारण यह ट्रेन गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगी। टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू 20 जनवरी को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी। इससे यह ट्रेन आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी। आद्रा-मेदनापुर-आद्रा मेमू 23 व 25 जनवरी को बढ़बेटा स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी। इससे यह ट्रेन बढ़बेटा-मेदनापुर के बीच रद्द रहेगी।



