Site icon Lahar Chakra

Railway Exam: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने जीजा की जगह पहुंचा साला, बायोमीट्रिक जांच में पकड़ा गया, प्राथमिकी दर्ज

Ranchi. रेलवे भर्ती के लिए अभ्यर्थी के बदले कथित तौर पर परीक्षा देने पहुंचे उसके रिश्तेदार (साला) को रांची में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बिहार के गयाजी जिला निवासी लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार अपने रिश्तेदार (जीजा) के स्थान पर एक निजी केंद्र में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हो रहा था.

उन्होंने बताया कि ‘फिंगरप्रिंट’ प्रमाणीकरण प्रक्रिया के दौरान वह पकड़ा गया. इस मामले में परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चुटिया स्थित सेंटर में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित थी. अनीश कुमार भी परीक्षा लिखने पहुंचा. परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले बायोमीट्रिक जांच की जा रही थी. जिसमें वह पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह अपने जीजा जवाहर कुमार के बदले परीक्षा लिखने सेंटर पर पहुंचा था.

Exit mobile version