Site icon Lahar Chakra

Railway: 10 दिसंबर से अगले एक माह तक हटिया–टाटानगर समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, परिचालन बाधित रहने की यह है वजह?

Ranchi. रांची रेलवे स्टेशन के विकास कार्य को लेकर 10 दिसंबर से सात जनवरी तक 20 ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं 10 ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट किया गया है. यानी कुछ ट्रेनें अपने मूल स्टेशन तक नहीं जायेंगी. इन्हें बीच के स्टेशनों पर ही रोक दिया जायेगा. 10 दिसंबर से 07 जनवरी तक हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस (18602/18601), हटिया–सांकी पैसेंजर (58663/58664), रांची–बोकारो स्टील सिटी–रांची पैसेंजर (58034/58033), हटिया–सांकी पैसेंजर (58665/58666) रद्द रहेगी.

23 दिसंबर से 7 जनवरी तक खड़गपुर–रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस (18085/18086), धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस (13303/13304), टाटानगर–हटिया–टाटानगर मेमू (68035/68036), दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस (13319/13320) रद्द रहेगी.

Exit mobile version