Site icon Lahar Chakra

Railway: चक्रधरपुर मंडल से चलने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव, 12 Weekly Special Train की परिचालन अवधि बढ़ी

Jamshedpur.दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल से चलने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है. करीब 12 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि करीब 3 माह तक बढ़ा दी है. अब जून तक चलने वाली सभी ट्रेनें अगले तीन माह तक अपनी नियमित दिनों व समय पर चलेंगी. इससे यात्रियों को साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म बर्थ मिलने की परेशानी से काफी हद तक निजात मिलेगी.

यह जानकारी चक्रधरपुर रेलमंडल की ओर से दी गयी है. रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा 1 जुलाई से 1 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है. शालीमार, अजमेर, दीघा, विजयनगरम और पुरी के बीच चलने वाली ट्रेनों की सेवाएं भी विभिन्न तिथियों तक बढ़ाई गयी है, ताकि त्योहारों और भीड़भाड़ के मौसम में यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके.

इन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी

08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 1 जुलाई से 30 सितंबर (मंगलवार व गुरुवार), 08186 दुर्ग-हटिया स्पेशल 2 जुलाई से 1 अक्तूबर (बुधवार व शुक्रवार), 08611 सांतरागाछी अजमेर स्पेशल 7 से 28 जुलाई (सोमवार), 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल 10 से 31 जुलाई (गुरुवार), 02847 सांतरागाछी – दीघा स्पेशल 5 जुलाई से 27 सितंबर (शनिवार), 02848 दीघा संतरागाछी स्पेशल 5 जुलाई से 27 सितंबर (शनिवार), 02897 सांतरागाछी-दीघा स्पेशल 6 जुलाई से 28 सितंबर (रविवार)
02898 दीघा-सांतरागाछी स्पेशल 6 जुलाई से 28 सितंबर (रविवार), 08007 शालीमार- भंजपुर स्पेशल 3 जुलाई से 30 अगस्त (गुरुवार, शनिवार), 08008 भंजपुर- शालीमार स्पेशल 5 जुलाई से 1 सितंबर (सोमवार, शनिवार), 08011 भंजपुर-पुरी स्पेशल 3 जुलाई से 30 अगस्त (गुरुवार, शनिवार)
08012 पुरी-भंजपुर स्पेशल 4 जुलाई से 31 अगस्त (शुक्रवार, रविवार)

Exit mobile version