


Ranchi.यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने नयी एक्सप्रेस ट्रेन की मंजूरी दे दी है. रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार 16619/16620 पोडानूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन होगी. यह ट्रेन पोडानूर से शनिवार सुबह 6:15 बजे प्रस्थान कर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए धनबाद सोमवार सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में धनबाद से सोमवार दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और पोडानूर बुधवार सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी.
इस ट्रेन का संचालन कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, कटपाडी, रेनिगुंटा, नेल्लोर, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, रायगढ़ा, तितलागढ़, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी और चंद्रपुरा सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर होगा. इससे झारखंड, ओडिशा और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा. रेलवे ने संबंधित जोनों को निर्देश दिया है कि संचालन की तिथि जल्द तय कर जानकारी दी जाए.



