Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway New Train : रेलवे साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस शुरू करेगा, यहां के लोगों को मिलेगा फायदा
    Breaking News

    Railway New Train : रेलवे साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस शुरू करेगा, यहां के लोगों को मिलेगा फायदा

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025Updated:June 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. रेलवे ने सियालदह से जलपाईगुड़ी रोड तक एक नयी साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन सेवा भागीरथी नदी पर नवनिर्मित नशीपुर रेल पुल से होकर दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच अतिरिक्त संपर्क प्रदान करेगी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 13115/13116 सियालदह-जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस की नियमित सेवा 20 जून से सियालदह से और इसके अगले दिन से जलपाईगुड़ी रोड से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नशीपुर रेल पुल मार्ग से होकर चलने वाली इस ट्रेन से रानाघाट, कृष्णनगर, बरहामपुर, अजीमगंज और जंगीपुर स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होगा, जिससे दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच तेज एवं सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

    पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 13115 सियालदह-जलपाईगुड़ी रोड हमसफर एक्सप्रेस हर शुक्रवार को रात 11.40 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे जलपाईगुड़ी रोड पहुंचेगी, जबकि 13116 जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस हर शनिवार को रात 8.30 बजे जलपाईगुड़ी रोड से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.10 बजे सियालदह पहुंचेगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रास्ते में नैहाटी, रानाघाट, कृष्णनगर सिटी जंक्शन, बरहामपुर कोर्ट, अजीमगंज, जंगीपुर रोड, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, समसी, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. अधिकारी ने कहा कि इसमें शयनयान और वातानुकूलित यान उपलब्ध होंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    people here will get benefit Railway New Train: Railway will start weekly Humsafar Express
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group