Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: ट्रेनों के कुछ स्टापेज कोरोना काल में समाप्त करने पर बोले रेल मंत्री, पटरियों की मरम्मत के लिए ऐसा किया, कोविड से कोई संबंध नहीं
    Breaking News

    Railway: ट्रेनों के कुछ स्टापेज कोरोना काल में समाप्त करने पर बोले रेल मंत्री, पटरियों की मरम्मत के लिए ऐसा किया, कोविड से कोई संबंध नहीं

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान विभिन्न ट्रेनों के ठहराव समाप्त किए जाने के विपक्षी सदस्यों के दावों को खारिज करते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि पटरियों की मरम्मत के लिए 2019 में ही यह कठिन फैसला ले लिया गया था. वैष्णव ने प्रश्नकाल में कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हमें विभिन्न स्टेशनों के अनेक ठहराव समाप्त करने से संबंधित जटिल तकनीकी पहलुओं को समझना होगा. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के हित में पटरियों की मरम्मत के लिए इस तरह का कठोर फैसला लिया गया था.

    उन्होंने कहा कि 2019 में आईआईटी मुंबई के एक विस्तृत अध्ययन के बाद रेलवे की नई समय-सारिणी बनाई गई थी और यह फैसला लिया गया था कि हर सेक्शन में तीन घंटे के लिए पटरियों पर रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद हो ताकि पटरियों को खाली रखा जा सके और उनकी मरम्मत की जा सके. वैष्णव ने कहा कि इस फैसले के आलोक में रेलगाड़ियों के कई स्टॉपेज को हटाना पड़ा था और इसका कोविड से कोई संबंध नहीं है.

    उन्होंने कहा कि अत्यधिक वजनी रेलगाड़ी के स्टील के पहिए जब स्टील की पटरियों पर लंबी दूरी तक दौड़ते हैं तो पटरियों पर ‘माइक्रो फ्रैक्चर’ हो जाते हैं और यदि लगातार इन पटरियों की मरम्मत नहीं की गई तो रेल फ्रैक्चर बढ़ सकते हैं और ट्रेन हादसे बढ़ सकते हैं.

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    वेणुगोपाल ने पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के समय केंद्र सरकार ने सैकड़ों स्टेशनों पर रेलगाड़ियों के ठहराव को समाप्त कर दिया था. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री का कहना है कि रेलवे अब कोविड के दौरान आईं मुश्किलों से वापस सामान्य स्थिति में आ रहा है तो ऐसे में रेलगाड़ियों के स्टॉपेज बहाल करने के बारे में सरकार का क्या विचार है?

    रेल मंत्री के अनुसार, सारी दुनिया में 24 घंटे में से कुछ घंटे पटरियों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए खाली रखे जाते हैं और भारत में भी सरकार ने यह कठोर फैसला लिया.
    उन्होंने कहा कि इस फैसले के परिणाम अच्छे आए हैं और पहले जहां ढाई हजार से ज्यादा रेल फ्रैक्चर होते थे, वहीं आज अच्छे रख-रखाव के कारण उनकी संख्या 250 से कम रह गई है.

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    no connection with Covid Railway: On ending some stoppages of trains during the Corona period the Railway Minister said this was done to repair the tracks
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group