Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Parliamentary Committee ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट, बोली: देशभर के 1,337 स्टेशनों के आधुनिकीकरण का काम तेजी से पूरी की जाए, जानें रिपोर्ट की खास बातें
    Breaking News

    Railway Parliamentary Committee ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट, बोली: देशभर के 1,337 स्टेशनों के आधुनिकीकरण का काम तेजी से पूरी की जाए, जानें रिपोर्ट की खास बातें

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेलवे संबंधी स्थायी समिति ने सोमवार को लोकसभा में प्रस्तुत की गई अपनी दूसरी रिपोर्ट में कहा कि रेल मंत्रालय को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चिह्नित 1,337 स्टेशनों के आधुनिकीकरण में तेजी लानी चाहिए तथा नियमित निगरानी के जरिए तय समय सीमा के भीतर इन्हें पूरा करना चाहिए. ‘रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (2024-25)’ पर समिति की पहली रिपोर्ट (अठारहवीं लोक सभा) में निहित टिप्पणियों और सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर दूसरी रिपोर्ट में, स्थायी समिति ने पाया कि मंत्रालय ने अपनी आय को बढ़ाने के लिए कई पहल की है. जैसे कि वंदे भारत और अमृत भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें शुरू करना, ‘फ्लेक्सी-फेयर’ (मांग के अनुसार किराया वृद्धि) योजनाओं को युक्तिसंगत बनाना और माल ढुलाई तथा गैर-किराया राजस्व का विस्तार करना.

    समिति की पहली रिपोर्ट, जिसे लोकसभा में प्रस्तुत किया गया और राज्यसभा में 13 दिसंबर 2024 को प्रस्तुत किया गया, में 14 टिप्पणियां/सिफारिशें शामिल थीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रालय ने 11 फरवरी 2025 को रिपोर्ट में शामिल सभी टिप्पणियों/सिफारिशों पर अपनी कार्रवाई संबंधी टिप्पणियां प्रस्तुत कीं. रेलवे के नगण्य शुद्ध राजस्व पर इसकी प्रतिक्रिया का अवलोकन करते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेलवे को कम आय वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए शुद्ध राजस्व बढ़ाने के लिए एक व्यापक, बहुआयामी रणनीति अपनानी चाहिए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    समिति ने यह भी कहा कि सामाजिक दायित्वों को संतुलित करने के लिए भारतीय रेलवे को उपनगरीय और गैर-एसी डिब्बों में यात्रा के लिए सब्सिडी जारी रखनी चाहिए. रिपोर्ट में कहा गया है कि रेल मंत्रालय द्वारा अब तक की गई प्रगति की सराहना करते हुए समिति आग्रह करती है कि रेल मंत्रालय अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चिह्नित किये गए 1,337 स्टेशनों के आधुनिकीकरण में तेजी लाए तथा नियमित निगरानी के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करना सुनिश्चित करे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    337 stations across the country should be completed speedily know the highlights of the report? Railway Parliamentary Committee presented the report in Lok Sabha said: The work of modernization of 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group