


बिलासपुर –
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा दिनांक 21 से 27 फरवरी 2026 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी | इसी प्रकार दिनाँक 23 से 28 फरवरी व 01 मार्च 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी – शालीमार एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे ।
यात्री सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त फेरों के साथ परिचालन |
आगामी त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद- दिल्ली- धनबाद स्पेशल का परिचालन अतिरिक्त फेरों के साथ किया जाएगा, जिनका विवरण इस प्रकार है-
क्र.सं. ट्रेन सं. ट्रेन का नाम परिचालन का दिन परिचालन की तिथि
1. 03309 धनबाद- दिल्ली स्पेशल मंगलवार, शनिवार 24.02.26 से 03.03.26 तक
2. 03310 दिल्ली – धनबाद स्पेशल बुधवार, रविवार 25.02.26 से 04.03.26 तक
उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा |
यशवंतपुर-धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल का डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर ठहराव
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 06563/06564 यशवंतपुर-धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल का डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है । गाड़ी सं. 06563 यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल 05.15 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पहुंचेगी तथा 05.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी प्रकार 06564 धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल 01.22 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पहुंचेगी तथा 01.24 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।



