Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Protection Force :होली से पहले ‘ऑपरेशन सतर्क’ में RPF नागपुर की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News

    Railway Protection Force :होली से पहले ‘ऑपरेशन सतर्क’ में RPF नागपुर की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नागपुर ।

    आगामी होली पर्व के मद्देनज़र रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन सतर्क” के तहत संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में कुल ₹8,050/- मूल्य की देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए संबंधित तस्करों को पकड़ा गया।

    रेसुब द्वारा रेलगाड़ियों एवं रेल परिसरों के माध्यम से शराब एवं अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में –

    प्रकरण 01:-
    दिनांक 28.02.2025 को गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 04 पर आगमन के दौरान मंडल की स्पेशल टीम एवं मंडल टास्क टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति की जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 नग अंग्रेजी शराब (कुल 4290 एमएल), जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,140/- थी, बरामद की गई। उक्त शराब को अवैध रूप से महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ राज्य ले जाया जा रहा था। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु शासकीय रेलवे पुलिस, गोंदिया को सुपुर्द किया गया, जहां उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    प्रकरण 02 :-
    दिनांक 28.02.2026 को रेसुब पोस्ट राजनांदगांव द्वारा गाड़ी संख्या 18029 डाउन कुर्ला–हावड़ा एक्सप्रेस में गोंदिया–राजनांदगांव सेक्शन के मध्य संघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जांच में उसके पास से 13 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब (कुल 7880 एमएल), जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,910/- थी, अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाई गई। नियमानुसार कार्रवाई उपरांत आरोपी को जब्त शराब सहित आबकारी विभाग, राजनांदगांव को सुपुर्द किया गया, जहां आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

    यह संपूर्ण कार्रवाई मुन्नवर खुर्शीद, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, बिलासपुर के निर्देशन एवं दीप चन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में संपन्न की गई।

    रेसुब नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन सतर्क” के तहत रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार होली त्यौहार के मद्देनज़र रेलगाड़ियों एवं रेल परिसर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ, शराब एवं तंबाकू उत्पादों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    रेलवे सुरक्षा बल समस्त नागरिकों एवं यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित मादक पदार्थ, गांजा, शराब या तंबाकू उत्पाद के अवैध परिवहन संबंधी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल रेसुब, शासकीय रेल पुलिस या नजदीकी रेलवे अधिकारी को सूचित करें, ताकि समय पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ahmedabad Express Excise Act Holi Security Drive Illegal Liquor Seizure Kurla Howrah Express Operation Satark Railway Protection Force RPF Nagpur Division RPF नागपुर मंडल South East Central Railway अवैध शराब जब्ती अहमदाबाद एक्सप्रेस आबकारी अधिनियम ऑपरेशन सतर्क कुर्ला हावड़ा एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेलवे सुरक्षा बल होली सुरक्षा अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group