Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Protection Force :“ऑपरेशन रेल प्रहरी” के तहत 55 मिनट में हत्या आरोपी गिरफ्तार, नागपुर मंडल आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई
    Breaking News

    Railway Protection Force :“ऑपरेशन रेल प्रहरी” के तहत 55 मिनट में हत्या आरोपी गिरफ्तार, नागपुर मंडल आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नागपुर

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा संचालित “ऑपरेशन रेल प्रहरी’’ के अंतर्गत एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को सूचना प्राप्त होने के मात्र 55 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा राज्य पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सतत समन्वय एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से रेलगाड़ियों एवं रेल परिसर में होने वाले गंभीर अपराधों (हत्या, डकैती, तस्करी आदि) की रोकथाम तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु नियमित विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी क्रम में दिनांक 24.02.2026 को रात्रि 10:50 बजे दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/दपूमरे/नागपुर को एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम बाकल, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव में दर्ज हत्या प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी के रेलवे मार्ग से भागने की आशंका है।

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय ने तत्काल स्वयं संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रेसुब गोंदिया, मंडल टास्क टीम तथा अपराध गुप्तचर शाखा (सीआईबी) को आरोपी के हुलिए एवं उपलब्ध फोटोग्राफ के आधार पर खोजबीन एवं सघन जांच के निर्देश दिए।

    तत्पश्चात पोस्ट प्रभारी गोंदिया निरीक्षक एन.पी. पाण्डेय के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट गोंदिया एवं सीआईबी गोंदिया के बल सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि 11:45 बजे गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया जे.डी. पैसेंजर के गोंदिया प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर आगमन के समय सघन जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी उदय उर्फ राज सिन्हा (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम बाकल, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) को पहचान कर पकड़ा गया। पूछताछ एवं पहचान की पुष्टि उपरांत आरोपी को तत्काल ट्रेन से उतारकर उच्च अधिकारियों एवं संबंधित पुलिस को सूचित किया गया।

    पकड़े गए आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अंतर्गत आगे की विधिक कार्रवाई हेतु बाघनदी थाना प्रभारी को विधिवत सुपुर्द किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सूचना प्राप्ति के मात्र 55 मिनट के भीतर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि रेलगाड़ियों, स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गाड़ी में तैनात रेलवे कर्मियों, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    55 मिनट में गिरफ्तारी Arrest within 55 minutes Bharatiya Nyaya Sanhita action Chhattisgarh Police coordination Crime Intelligence Branch Railway Divisional Security Commissioner RPF Gondia Railway Station Jharsuguda Gondia Passenger Train Murder accused arrested Nagpur Division RPF Operation Rail Prahari Railway crime prevention Railway Helpline 139 Railway Protection Force RPF South East Central Railway SECR ऑपरेशन रेल प्रहरी गोंदिया रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ पुलिस समन्वय झारसुगुड़ा गोंदिया पैसेंजर ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल आरपीएफ भारतीय न्याय संहिता कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे अपराध रोकथाम रेलवे सुरक्षा बल रेलवे हेल्पलाइन 139 सीआईबी रेलवे हत्या आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group