Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: रेलवे लाभ में! रेल मंत्रालय की वित्तीय स्थिति में सुधार, खर्च पूरा करने के बाद राजस्व में बचा अधिशेष
    Breaking News

    Railway: रेलवे लाभ में! रेल मंत्रालय की वित्तीय स्थिति में सुधार, खर्च पूरा करने के बाद राजस्व में बचा अधिशेष

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय रेल की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब सभी खर्च पूरी करने के बाद कुछ राजस्व अधिशेष है। वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में बताया कि 2014-24 के दौरान 5.04 लाख नौकरियां सृजित की गईं, जबकि वर्तमान सरकार के तीसरे कार्यकाल में 1.5 लाख और रोजगार प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माल ढुलाई बढ़ाने, यात्री राजस्व सुधारने और खर्च नियंत्रण के प्रयासों से रेल की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। वैष्णव ने बताया कि 12 लाख कर्मचारियों के लिए वेतन खर्च लगभग 1.18 लाख करोड़ रुपये है, 18 लाख पेंशनभोगियों के लिए खर्च 65,000 करोड़ रुपये, ऊर्जा खर्च 32,000 करोड़ रुपये और रखरखाव लागत 8,000 करोड़ रुपये है। ‘कुल लागत लगभग 2.74 लाख करोड़ रुपये है।’’

    उन्होंने बताया कि सभी लागत पूरी करने के बाद रेलवे ने थोड़ा अधिशेष अर्जित किया है क्योंकि बीते दस साल में केंद्र सरकार ने कई कदम इसके लिए उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 2024-25 में रेल का संचालन अनुपात 98.22 प्रतिशत, सकल यातायात राजस्व 2,65,114 करोड़ रुपये और अधिशेष 2,660 करोड़ रुपये रहा।

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    वैष्णव ने बताया कि सरकार यात्रियों को 60,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है, जो किराया का 45 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी कहा कि सहायक लोको पायलट के 18,000 पदों की भर्ती पूरी हो गई है और उनका काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लिए रेल बजट 11,486 करोड़ रुपये है जबकि संप्रग सरकार के समय यह 2,000 करोड़ रुपये था।

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway: Railways in profit! The Railway Ministry's financial position has improved Railway: रेलवे लाभ में! रेल मंत्रालय की वित्तीय स्थिति में सुधार with revenue surplus after meeting expenses. खर्च पूरा करने के बाद राजस्व में बचा अधिशेष
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बैंक कर्मचारियों का बिष्टुपुर में जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group