Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
Headlines

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

News DeskBy News DeskNovember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में अबतक की सर्वाधिक माल ढुलाई दर्ज की। रेलवे ने इस दौरान 14.50 करोड़ टन माल का परिवहन किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 13.39 करोड़ टन था। इस तरह माल ढुलाई में 8.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रेल मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर में कई प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। खाद्यान्न की ढुलाई में 26.3 प्रतिशत, घरेलू कोयले में 16 प्रतिशत, अन्य वस्तुओं में 11 प्रतिशत, क्लिंकर में 10.4 प्रतिशत, घरेलू कंटेनर में 6.3 प्रतिशत, लौह अयस्क में पांच प्रतिशत, खनिज तेल में 1.9 प्रतिशत और तैयार इस्पात में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बिजलीघरों की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए रेलवे ने घरेलू कोयले की ढुलाई बढ़ाई। अक्टूबर, 2026 में प्रतिदिन औसतन 469.8 रैक कोयले का परिवहन किया गया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 393.2 रैक था। इस तरह इसमें 19.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर में माल ढुलाई का बेहतर प्रदर्शन वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के दौरान दर्ज वृद्धि के अनुरूप है। इस अवधि में रेलवे ने 97.87 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 93.51 करोड़ टन था। इस तरह इसमें 4.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यात्री परिवहन में भी अक्टूबर के दौरान लगातार वृद्धि दर्ज की गई। रेलवे ने इस महीने 64.72 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह संख्या 63.52 करोड़ थी।

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

November 5, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

November 5, 2026

Jharkhand: ड्रोन से कर रहे थे सर्वे, ग्रामीणों ने गुलेल मारकर गिराया, एनटीपीसी के 3 अफसरों समेत छह लोगों को 7 घंटे तक बनाये रखा बंधक

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group