Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Safety Awards :रेल संरक्षा के 9 सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित
    Breaking News

    Railway Safety Awards :रेल संरक्षा के 9 सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 9 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मंगलवार को आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान इन कर्मचारियों को उनके सजगता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली संरक्षा बैठक के दौरान रेल परिचालन में बेहतर संरक्षा सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार विभिन्न विभागों में कार्यरत 9 कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

    रेल फ्रैक्चर से लेकर वैगन की खराबी तक पहचानी

    कोरबा के लोको पायलट धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने ड्यूटी पर जाते समय कोरबा यार्ड की लाइन नंबर-4 के पास रेल फ्रैक्चर की पहचान की और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। समय पर कार्रवाई से ट्रैक को सुरक्षित किया गया।

    उरगा के स्टेशन मास्टर शशिकांत कुमार सिंह ने मालगाड़ी से ऑल राइट सिग्नल एक्सचेंज के दौरान इंजन से 15वें वैगन में ब्रेक बाइंडिंग की पहचान की। उनकी सूचना पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की गई।

    शहडोल के लोको पायलट अविनाश कुमार ने मालगाड़ी में भारी झटका महसूस होने पर ट्रेन रोककर ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल सतह पर स्किड के निशान की पहचान कर अधिकारियों को सूचना दी।

    Jamshedpur NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

    बिलासपुर के तकनीशियन ग्रेड-1 संतोष कुमार सिंह ने प्लेटफॉर्म नंबर-3 से गुजर रही मालगाड़ी के रोलिंग-आउट निरीक्षण के दौरान 22वें वैगन की असामान्य स्थिति को पहचाना। समय पर कार्रवाई कर वैगन को सुरक्षित रूप से रीरेल किया गया।

    कर्मचारियों की सजगता से टली संभावित दुर्घटनाएं

    तिल्दा के ट्रैक मेंटेनर-II तुलाराम डहरिया ने ड्यूटी के दौरान एसईजे टंग रेल में फ्रैक्चर की पहचान कर तत्काल सूचना दी।

    दाधापारा के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार रजक ने रिले/बैटरी कक्ष में फायर अलार्म सक्रिय होने पर तत्काल कार्रवाई की। उनकी तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया गया।

    दुर्ग के वरिष्ठ तकनीशियन (यांत्रिक) भारत ने वंदे भारत ट्रेन संख्या 20829/30 के डेली शेड्यूल परीक्षण के दौरान पैंटोग्राफ कार्बन स्ट्रिप में बारीक दरार की पहचान की और अधिकारियों को सूचित किया।

    Jamshedpur NEWS: एमएमडीआर संशोधन विधेयक और राम मंदिर चढ़ावे को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, 27 अगस्त को धरना

    कन्हान के कनिष्ठ अभियंता/रेलपथ उदय कुमार ने टीडब्ल्यूएस/एसईजे नवीनीकरण कार्य के दौरान चाचेर स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी के एक वैगन के नीचे घिसटती एमएस बेस प्लेट की पहचान की।

    वहीं, नागपुर के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट कुणाल तुलसीराम चितगीरे ने शिवनाथ एक्सप्रेस से ड्यूटी के दौरान समानांतर पटरी पर चल रही मालगाड़ी के एक वैगन की असामान्य स्थिति को पहचाना और की-टॉकी के माध्यम से तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद संबंधित वैगन को अलग कर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया।

    महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की सजगता को सराहा

    महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की सजगता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली अन्य रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

    इस अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, प्रधान मुख्य इंजीनियर, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur news Bilaspur Railway Goods Train Rail Fracture Rail Operations Railway Employees Railway Employees Award railway news Railway Safety Railway Safety Awards Safety Heroes South East Central Railway Tarun Prakash Train Safety Vande Bharat दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: एमएमडीआर संशोधन विधेयक और राम मंदिर चढ़ावे को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, 27 अगस्त को धरना

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: 14वें IIM जमशेदपुर वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ क्विज में लिटिल फ्लावर स्कूल बना विजेता

    August 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: एमएमडीआर संशोधन विधेयक और राम मंदिर चढ़ावे को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, 27 अगस्त को धरना

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: 14वें IIM जमशेदपुर वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ क्विज में लिटिल फ्लावर स्कूल बना विजेता

    August 25, 2026

    Railway Safety Awards :रेल संरक्षा के 9 सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित

    August 25, 2026

    Jamshedpur NEWS: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद

    August 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group