Site icon Lahar Chakra

Railway: साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर में घंटों खड़ी रहने के बाद गम्हरिया कांड्रा और सीनी के रास्ते रवाना, टाटा-पटना वंदे भारत मुरी से वापस लौट रही, अब भी गालूडीह स्टेशन पर खड़ी है हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन पर कई घंटे से खड़ी आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को गम्हरिया कांड्रा और सीनी के रास्ते रवाना कर दिया गया. वहीं, टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन भी मुरी स्टेशन से पहले लाइन जाम में फंस गयी. अब दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से वंदे भारत को मुरी से खाली टाटानगर लाने का आदेश हुआ है.

इधर, हावड़ा- राउरकेला वंदे भारत ट्रेन गालूडीह स्टेशन पर खड़ी है, जबकि, टाटानगर बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन को गम्हरिया कांड्रा स्टेशन के रास्ते चलाने की योजना बन रही है.

Exit mobile version