Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Ticket Reservation: अब अगले दिन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए आरक्षण चार्ट रात 9 बजे, बाकी के लिए 8 घंटे पहले तैयार होगा
    Breaking News

    Railway Ticket Reservation: अब अगले दिन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए आरक्षण चार्ट रात 9 बजे, बाकी के लिए 8 घंटे पहले तैयार होगा

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेलवे अगले दिन सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए रात नौ बजे तक आरक्षण चार्ट तैयार करेगा, जबकि बाकी ट्रेनों के लिए यह आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा. वर्ष 2015 से, पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन के प्रस्थान के निर्धारित समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार किया जाता रहा है. रेल मंत्रालय द्वारा इस मामले में पहली बार नियम बनाए जाने के बाद ऐसा किया जा रहा था. मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए चार्ट से जुड़े नियम में नवीनतम बदलाव किया गया है.

    रेलवे बोर्ड ने दो जुलाई को सभी जोन को जारी एक परिपत्र में निर्देश दिया कि ‘सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट, एक दिन पहले रात नौ बजे तक तैयार किया जाएगा. दोपहर दो बजे से रात 11:59 बजे तथा रात 12 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा. सभी जोन को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा गया, लेकिन इसके कार्यान्वयन की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है, न ही दूसरे आरक्षण चार्ट को तैयार करने में किसी बदलाव का उल्लेख किया गया है.

    रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले चार्ट तैयार होने के बाद, यदि सीट खाली रह जाती है, तो यात्री इन्हें ट्रेन के रवाना होने से ठीक पहले बुकिंग सुविधा के तहत आरक्षित करा सकते हैं. दूसरा चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट से पांच मिनट पहले तैयार किया जाता है और यह मुख्य रूप से ट्रेन के रवाना होने से ठीक पहले बुकिंग के तहत टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए होता है.

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    चार्ट तैयार होने और ट्रेन के रवाना होने के बीच समय अंतराल बढ़ाने का कारण पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, यात्रियों की ओर से यह अंतराल बढ़ाने के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन मंत्रालय का मानना है कि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए अधिक समय देना चाहिए.

    टिकट रद्द कराने पर 25% राशि कटेगी
    उन्होंने कहा कि टिकट ‘कन्फर्म’ हो जाने पर, इसे रद्द किये जाने की स्थिति में यात्रियों को जुर्माने के रूप में टिकट की राशि का एक बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ेगा. टिकट रद्द करने संबंधी नियमों के अनुसार, यदि प्रस्थान से 48 से 12 घंटे पहले ‘कन्फर्म’ टिकट रद्द किया जाता है, तो यात्रियों को टिकट की राशि का 25 प्रतिशत वापस मिलेगा.

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    for the rest it will be ready 8 hours in advance Railway Ticket Reservation: Now the reservation chart for trains departing from 5 am to 2 pm the next day will be ready at 9 pm
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा स्टील के नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, अंशिका महाजन और शत्रुंजय चक्रवर्ती बने चैंपियन

    September 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा स्टील के नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, अंशिका महाजन और शत्रुंजय चक्रवर्ती बने चैंपियन

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन सम्पन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ

    September 6, 2026

    Seraikela Kharsawan News :CASK की 25वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, अनुशासनहीनता पर सत्यदेव अकादमी और विकी चौधरी पर आजीवन प्रतिबंध

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group