
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के रद्द किये जाने का सिलसिला जारी है. रेल मंडल ने प्री-एनआइ वर्क के कारण अलग-अलग तिथियों में तीन जोड़ी मेमू ट्रेनों को रद्द कर दी है. जबकि 3 ट्रेनों को 2 से 4 घंटे तक रीशेड्यूल किया गया है. 68019-68020 टाटा-गुवा-टाटा मेमू 13,15, 16 व 19 सितंबर, 68125 टाटा-बड़बिल मेमू 16 से 19 सितंबर तक, 68126 बड़बिल-टाटा मेमू 17 से 20 सितंबर तक, 68003-68004 टाटा-गुवा-टाटा मेमू 19 सितंबर को रद्द रहेंगी.
वहीं कुछ ट्रेनें रीशेड्यूल होकर चलेंगी. इनमें 18415 बड़बिल-पुरी एक्सप्रेस 17 व 18 सितंबर को 2 घंटे, 18415 बड़बिल-पुरी एक्सप्रेस 19 सितंबर को 4 घंटे, 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 19 सितंबर को 3 घंटे, 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 19 सितंबर को 3 घंटे शामिल हैं.
