Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Vigilance System : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम शुरू, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा
    Breaking News

    Railway Vigilance System : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम शुरू, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    News DeskBy News DeskMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    विलासपूर।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के विजिलेंस विभाग में अत्याधुनिक वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली का उद्घाटन किया गया। इस नई तकनीकी पहल का शुभारंभ तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक द्वारा किया गया।

     वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
    इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक मनोज गुरुमुखी सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

     पारदर्शिता और प्रशिक्षण को बढ़ावा
    यह नई वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली रेलवे में पारदर्शिता को बढ़ाने, विजिलेंस जागरूकता फैलाने और डिजिटल माध्यम से कर्मचारियों के प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

     प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं
    इस अत्याधुनिक व्यवस्था के तहत विजिलेंस से जुड़े विषयों पर विशेष वीडियो कंटेंट तैयार किए जाएंगे, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ेगी।
    साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा तकनीकी और ज्ञानवर्धक वीडियो मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे, जो कर्मचारियों के कौशल विकास में सहायक होंगे।

    इस प्रणाली की एक बड़ी खासियत यह है कि सभी रिकॉर्डेड कंटेंट 24×7 उपलब्ध रहेंगे, जिससे कर्मचारी “कभी भी, कहीं भी” प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

     उच्च क्षमता स्टोरेज और डिजिटल सुविधा
    प्रणाली में 6 TB तक की डिजिटल स्टोरेज क्षमता उपलब्ध कराई गई है, जिसमें हजारों वीडियो सुरक्षित रखे जा सकते हैं। इसके अलावा आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे विभिन्न विभागों के बीच संवाद और प्रशिक्षण और आसान हो जाएगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

     सभी विभागों के लिए उपयोगी
    यह सुविधा केवल विजिलेंस विभाग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगी। इससे संस्थागत ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और कार्यकुशलता में सुधार आएगा।

     महाप्रबंधक की सराहना
    महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से क्षमता निर्माण और सुशासन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस दिशा में लगातार प्रयास करने पर जोर दिया।यह नई प्रणाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पारदर्शिता, दक्षता और प्रशिक्षण के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur news today Bilaspur railway news digital training railway employee training India government digital initiative Indian Railways technology Indian Railways update latest railway news India railway digital system railway modernization India Railway News Hindi railway transparency system railway vigilance system SECR Bilaspur update SECR video recording system South East Central Railway Tarun Prakash GM SECR technology in railways India video conferencing railway vigilance awareness railway दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026
    Recent Post

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group