Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway की बड़ी लापरवाही; BSF जवानों को उपलब्ध कराये जर्जर और गंदे डिब्बों वाली ट्रेन, रेल मंत्री ने 4 अधिकारियों को किया निलंबित, जांच के आदेश
    Breaking News

    Railway की बड़ी लापरवाही; BSF जवानों को उपलब्ध कराये जर्जर और गंदे डिब्बों वाली ट्रेन, रेल मंत्री ने 4 अधिकारियों को किया निलंबित, जांच के आदेश

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान तैनाती के लिए त्रिपुरा से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को लाने के लिए जर्जर और गंदे डिब्बों वाली ट्रेन उपलब्ध कराए जाने के विवाद के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं. रेल मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की गरिमा सर्वोपरि है और इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह कार्रवाई पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन द्वारा ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोपों को खारिज करने के एक दिन बाद की गई, जहां सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने ऑनलाइन सामने आए ट्रेन के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए डिब्बों की स्थिति को लेकर रेलवे की आलोचना की थी.

    बीएसएफ की 13 कंपनियों से लगभग 1,200 जवानों को छह जून को त्रिपुरा के उदयपुर से जम्मू तवी के लिए एक विशेष ट्रेन में सवार होना था. ट्रेन का बीच में कुछ स्थानों पर ठहराव था एवं त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में चार स्थानों से जवान सवार होने वाले थे. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नौ जून को बीएसएफ को उपलब्ध कराई गई थी और इसकी ‘खराब और जर्जर’ स्थिति देखी तो जवानों ने एक डिब्बे का निरीक्षण करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

    ट्रेन के डिब्बों की स्थिति को दर्शाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर रेलवे को विभिन्न क्षेत्रों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया. कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘यह तब होता है जब सरकार का पूरा ध्यान कुछ आकर्षक ट्रेन के प्रचार पर होता है, जबकि आम जनता जानवरों की तरह यात्रा करने को मजबूर होती है.
    उन्होंने कहा, अमरनाथ यात्रा की तैनाती पर जा रहे हमारे बीएसएफ जवानों के लिए गंदगी, कॉकरोच और टूटी सीटों से भरी एक गंदी ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को शर्म आनी चाहिए.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अलीपुरद्वार रेल डिवीजन के तीन वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर और एक कोचिंग डिपो अधिकारी को रेल मंत्री ने निलंबित कर दिया है. बयान में कहा गया, ‘रेल मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की गरिमा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

    मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की सुचारू और आरामदायक आवाजाही के लिए सभी सुविधाओं से युक्त एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है. ये जवान जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्र सरकार द्वारा की जा रही केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती का हिस्सा थे. दस जून को, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) जोन, जिसके अंतर्गत अलीपुरद्वार रेल डिवीजन आता है, ने ट्रेन का एक वीडियो दिखाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए जर्जर डिब्बे उपलब्ध कराने के आरोपों को खारिज कर दिया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    एनएफआर ने पोस्ट किया था, यह आरोप गलत है कि बीएसएफ को यात्रा के लिए इस तरह का डिब्बे मुहैया कराये गए थे. डिब्बों को आवश्यक रखरखाव, मरम्मत और सफाई के बाद ही यात्रा के लिए मुहैया कराया जाता है. यह वीडियो एक बिना निरीक्षण किए गए डिब्बे का है जिसे मरम्मत के लिए भेजा जा रहा था और यह बीएसएफ जवानों की यात्रा के लिए नहीं था. अमरनाथ के लिए 38 दिवसीय यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी.

    केंद्र ने यात्रा के संचालन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कुल 581 कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है, जिसमें लगभग 42,000 कर्मी शामिल होंगे. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है क्योंकि तीर्थयात्रा को पहले भी आतंकी संगठनों ने निशाना बनाया है. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ordered investigation Railway Minister suspended 4 officers Railway's big negligence; Train with dilapidated and dirty coaches provided to BSF jawans
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group