Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: रेल यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में मिलीं गंभीर खामियां, PAC अध्यक्ष ने जतायी चिंता, जानें क्या कहा?
    Breaking News

    Railway: रेल यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में मिलीं गंभीर खामियां, PAC अध्यक्ष ने जतायी चिंता, जानें क्या कहा?

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के. सी. वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में रेल यात्रियों को मुहैया कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं में गंभीर खामियां हैं और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने रेलवे की कार्यप्रणाली में कई गंभीर कमियों की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि इन खामियों को दूर किया जाना चाहिए। वेणुगोपाल ने कहा कि एक महीने बाद रेलवे अधिकारियों को फिर तलब किया जाएगा।

    पीएसी की बैठक में आम यात्रियों और रेल यात्रियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यात्रियों को दी जाने वाली बुनियादी सुविधाओं में गंभीर खामियां हैं। इनमें पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पंखे और प्लेटफॉर्म पर छत जैसी सुविधाओं में खामियों की बात शामिल हैं।’’

    वेणुगोपाल ने कहा कि यह इस विषय पर पहली रिपोर्ट नहीं है तथा कैग की ओर से ऐसी तीन रिपोर्ट पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी हैं और पीएसी ने भी इन रिपोर्ट की जांच की है। उन्होंने कहा, ‘‘ऑडिट ने रेलवे की ओर से गंभीर चूकों की ओर इशारा किया है, जिसकी हम जांच कर रहे हैं।’’
    पीएसी अध्यक्ष ने कहा कि समिति इस मामले में रेलवे अधिकारियों के साथ आगे भी चर्चा करेगी।

    NHAI के राजमार्गयात्रा ऐप पर ‘वनटैग’ फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा उपलब्ध, फास्टैग को बदले बिना बदल सकते हैं सेवा प्रदाता बैंक

    उन्होंने कहा, ‘‘एक महीने बाद हम रेलवे अधिकारियों के साथ एक और बैठक बुलाएंगे और इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।’’ वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों की समिति द्वारा गंभीरता से समीक्षा की जा रही है और रेलवे से संबंधित कमियों पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

    सूत्रों ने बताया कि एक सदस्य ने छठ महापर्व के दौरान बिहार जाने वाली रेलगाड़ियों में टिकट की अनुउपलब्धता का विषय उठाया और कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए।
    इस पर रेलवे के अधिकारियों ने गंभीरता से विचार का आश्वासन दिया।

    Red Terror Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, झारखंड में दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PAC अध्यक्ष ने जतायी चिंता Railway: रेल यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में मिलीं गंभीर खामियां Railways: Serious lapses found in providing basic amenities to passengers; PAC Chairman expresses concern—find out what was said. जानें क्या कहा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NHAI के राजमार्गयात्रा ऐप पर ‘वनटैग’ फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा उपलब्ध, फास्टैग को बदले बिना बदल सकते हैं सेवा प्रदाता बैंक

    September 19, 2026

    Red Terror Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, झारखंड में दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

    September 19, 2026

    Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने 8.86 एकड़ जमीन के अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े आपराधिक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

    September 19, 2026
    Recent Post

    NHAI के राजमार्गयात्रा ऐप पर ‘वनटैग’ फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा उपलब्ध, फास्टैग को बदले बिना बदल सकते हैं सेवा प्रदाता बैंक

    September 19, 2026

    Red Terror Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, झारखंड में दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

    September 19, 2026

    Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने 8.86 एकड़ जमीन के अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े आपराधिक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

    September 19, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में Black Friday, टाटा केमिकल्स सबसे अधिक टूटे, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के

    September 19, 2026

    Jamshedpur: 1.88 करोड़ रुपये से बिष्टुपुर में नया फिल्टर पंप हाउस बना, फिर भी बागबेड़ा कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों के लोगों को नहीं मिल रहा नियमित पानी, जानें DC ने क्या दिये निर्देश

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group