Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»रेलवे रिटायर अनुभवी रेलकर्मियों का लेगा लाभ, कर सकेंगे अनुबंध पर नौकरी : डीआरएम
Jharkhand

रेलवे रिटायर अनुभवी रेलकर्मियों का लेगा लाभ, कर सकेंगे अनुबंध पर नौकरी : डीआरएम

News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चक्रधरपुर. रेलवे में हर माह कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इनकी जगह खाली होने पर उसे भरने के लिए नयी भर्तियां नहीं हो रहीं है. इसे देखते हुए रेलवे में दोबारा नियुक्ति नीति लागू की गयी है. इसमें अनुभवी सेवानिवृत्त रेलकर्मी अपनी दूसरी पारी शुरू कर सकते हैं. उन्हें अनुबंध पर नियुक्त किया जायेगा. रेलवे के संबंधित विभाग में कागज जमा करें और अवसर का लाभ उठायें. यह बातें चक्रधरपुर के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित 41 रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने कही.

श्री हुरिया ने कहा कि रेलवे में लंबे समय तक सेवा देने वाले सभी रेलकर्मी अनुभवी व महत्वपूर्ण हैं. इनके अथक प्रयास एवं दायित्वपूर्ण कार्यों से चक्रधरपुर रेल मंडल ने कई मुकाम हासिल किये हैं. श्री हुरिया ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली एकमुश्त राशि रेलकर्मियों की गाढ़ी कमाई है. किसी प्रलोभन में आकर इसे नहीं गंवायें. धनराशि को सोच समझकर खर्च करें. निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से जरूर राय लें. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन का भरपूर लाभ उठायें. कभी तनाव न लें. पूरा समय स्वजनों के साथ गुजारें. स्वास्थ्य को लेकर हमेशा सजग रहें.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी अमरेंद्र मिश्रा व सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वजन, कल्याण निरीक्षक व कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे. सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को दी गयी विदाई : चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों में पदस्थ 41 रेलकर्मी गौरवशाली रेल सेवा पूरी कर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गये. इसमें आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक सिंह भी शामिल हैं. सेवानिवृत्त होने वाले 41 रेलकर्मियों में वाणिज्य विभाग से 2, विद्युत विभाग से 10, इंजीनियरिंग विभाग से 15, यांत्रिक से 4, स्वास्थ्य विभाग से 2, परिचालन विभाग से 5, सुरक्षा विभाग से एक, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से एक व स्टोर से एक कर्मचारी शामिल हैं.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group