Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Rajnagar Crime: धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव को चालियामा में रूंगटा स्टील प्लांट के पास तालाब में फेंका, हत्या की वजहों व अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
    Crime

    Rajnagar Crime: धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव को चालियामा में रूंगटा स्टील प्लांट के पास तालाब में फेंका, हत्या की वजहों व अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rajnagar. थाना क्षेत्र के चालियामा रूंगटा स्टील प्लांट के गेट नंबर 5 के सामने स्थित तालाब से मंगलवार को पानी में तैरता हुआ युवक का शव बरामद किया. शव की शिनाख्त राजनगर थाना क्षेत्र के हतनाबेड़ा गांव निवासी संजय प्रधान के रूप में हुई. युवक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से ज़ख्म के निशान हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरायकेला में पोस्टमार्टम कराया व परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी अमिश कुमार ने बताया कि घटना सोमवार रात की लग रही है. अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर युवक हत्या की है. युवक के सिर और चेहरे पर कई जगह हथियार से मारने और कटे हुए निशान हैं. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई. बहुत जल्द हत्या के आरोपी पकड़े जायेंगे. आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा. लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि संजय प्रधान अपने गांव हतनाबेड़ा में नहीं रहता था. काफी समय से वह बाहर में ही काम करता था. हाल के दिनों में वह ओडिशा के तिरिंग में अपनी बड़ी दीदी के घर रह रहा था. चार पांच दिन पहले ही वह कोई छोटा हाथी वाहन चलाने का काम में लगा था.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    body thrown in a pond near Rungta Steel Plant in Chaliyama Rajnagar Crime: Youth murdered with a sharp weapon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group