Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी
    Breaking News

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026Updated:June 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सबसे प्रमुख है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कांग्रेस ने कर्नाटक से खरगे, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में पार्टी की तेलंगाना प्रभारी हैं।

    पार्टी ने राजस्थान से पार्टी के वर्तमान राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती को टिकट दिया है। वह वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दो प्रकोष्ठों ‘प्रोफेशनल कांग्रेस’ और प्रोद्यौगिकी एवं डेटा विभाग के प्रमुख हैं। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ कांग्रेस का गठबंधन कराने में उनकी अग्रणी भूमिका मानी जाती है।

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    टीवीके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अन्नाद्रमुक के राज्यसभा सदस्य सी.वी. षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट कांग्रेस को देने की बुधवार को घोषणा की
    कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को झारखंड से उम्मीदवार बनाया है। झा मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं और वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से संबंद्ध हैं।

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    संसद के उच्च सदन की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव होगा। राज्यसभा की इन सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Pranav Jha from Jharkhand nominated Rajya Sabha Election: Congress announces seven candidates for Rajya Sabha elections Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की झारखंड से प्रणव झा बने
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    June 5, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group