Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rajyasabha Election: झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
    Breaking News

    Rajyasabha Election: झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

    News DeskBy News DeskJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एक सीट के लिए सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव रंजीत कुमार को सौंपे गए।
    राज्य में राज्यसभा की एक सीट झामुमो के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी। दूसरी सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य दीपक प्रकाश का छह वर्षीय कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने के कारण खाली हो रही है।

    राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया एक जून से शुरू हुई थी, जबकि मतदान 18 जून को होगा। चुनाव में जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता मत हासिल करने होंगे। झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 सदस्य हैं, जिनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चार और भाकपा (माले) लिबरेशन के दो विधायक शामिल हैं।

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 24 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 21 तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), आजसू पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक है।

    Jamshedpur: गोलमुरी के गाढ़ाबासा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rajya Sabha Election: JMM candidate Baidyanath Ram filed nomination for Rajya Sabha elections Rajyasabha Election: झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    June 8, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी के गाढ़ाबासा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    June 8, 2026

    Share Bazar: शेयर कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंक से अधिक लुढ़का

    June 8, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    June 8, 2026

    Rajyasabha Election: झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

    June 8, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी के गाढ़ाबासा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    June 8, 2026

    Share Bazar: शेयर कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंक से अधिक लुढ़का

    June 8, 2026

    Land Scam: 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अदालत से नहीं मिली राहत

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group