Lahar Chakra

Ram Mandir Bistupur Deepotsav : राम मंदिर बिष्टुपुर में दीपोत्सव का आयोजन, दस हजार एक दीये से जगमगाया मंदिर, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी हुए शामिल

Jamshedpur. राम मंदिर बिष्टुपुर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने दस हजार एक दीप जलाकर भगवान शिव की पूजा की. यहां सुगंधित फूलों से भगवान का शृंगार हुआ. पुरोहितों ने भगवान के सामने नारियल फोड़े दीये जलाये. और पुष्पांजलि अर्पित की. इसमें मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी शामिल हुए. सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप जलाया. इसके साथ दीपदान शुरू हो गया.

श्रद्धालुओं ने प्रांगण में बने शिवलिंग, गणेश जी, स्वस्तिक जैसी आकृति पर दीये सजाये और उसे प्रज्वलित किया. इस प्रकार पूरा मंदिर परिसर दीपों से जगमग हो उठा. एक तरफ पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार हो रहा था, दूसरी ओर पूरे प्रांगण में दीये सजाये जा रहे थे. पुरोहितों ने सभी श्रद्धालुओं को अक्षत देकर आशीर्वाद दिया. अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीडी गोपालकृष्णा ने मुख्य अतिथि सरयू राय को और कार्यकारी अध्यक्ष जम्मी भास्कर ने मंगल कालिंदी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

Exit mobile version