


Ranchi. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त, 2025 दिन शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. रामदास सोरेन 62 साल के थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि आपको ऐसे नहीं जाना चाहिए था, रामदास दा… अंतिम जौहर, दादा.
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. उनका निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मैं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.



