Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand ‘Oath ceremony’: रामदास सोरेन ने ली शपथ, बने जल संसाधन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री
    Headlines

    Jharkhand ‘Oath ceremony’: रामदास सोरेन ने ली शपथ, बने जल संसाधन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को झामुमो विधायक रामदास सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलायी. राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री सोरेन को शपथ दिलायी गयी. इससे पहले मुख्य सचिव ने मंत्री रामदास सोरेन की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा श्री सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया. चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद श्री सोरेन को उनकी जगह मंत्री बनाया गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, सांसद, विधायक, झामुमो, कांग्रेस, राजद के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. शपथ लेने के बाद श्री सोरेन को जल संसाधन विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया. ये दोनों विभाग पूर्व में चंपाई सोरेन के पास थे. वहीं, मंत्री हफीजुल हसन के विभाग में कटौती की गयी है. उनके पास अब सिर्फ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग है. जबकि श्री हसन को पूर्व में मिले पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अब मंत्री मिथलेश ठाकुर को दिये गये हैं. श्री ठाकुर के पास पहले से पेयजल विभाग है. राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद शुक्रवार को ही अधिसूचना जारी कर दी गयी. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन के अलावा मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथलेश ठाकुर, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक समीर मोहंती, संजीव सरदार, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, सविता महतो, मंगल कालिंदी, सुखराम उरांव क शामिल थे

    शिबू से मिले नव नियुक्त मंत्री, लिया आशीर्वाद

    Jeux de casino en ligne : étapes et méthodes

    मंत्री पद की शपथ लेने पूर्व रामदास सोरेन पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मिले. शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने के बाद राजभवन पहुंचे. इस दौरान पत्नी, तीनों पुत्र व बेटी साथ थी. रामदास सोरेन की बेटी दिल्ली के एक बैंक में मैनेजर है. मंत्री बनने के बाद फिर रामदास सोरेन गुरुजी से मिलने आवास पर गये.

    Jamshedpur NEWS: युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू — सुदेश कुमार महतो

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Higher and Technical Education Minister of Water Resources Ramdas Soren took oath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jeux de casino en ligne : étapes et méthodes

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू — सुदेश कुमार महतो

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा रविवार को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी, सभी तैयारियां पूरी

    August 8, 2026
    Recent Post

    Jeux de casino en ligne : étapes et méthodes

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू — सुदेश कुमार महतो

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा रविवार को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी, सभी तैयारियां पूरी

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की नई टीम ने संभाला कार्यभार, अंशुल रिंगासिया बने अध्यक्ष

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ भाजयुमो का तीखा हमला, CBI जांच और विधानसभा घेराव का आह्वान

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group