Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»RAMGARH : रामगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम, अधिकारियों की लगाई क्लास
    Headlines

    RAMGARH : रामगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम, अधिकारियों की लगाई क्लास

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2024Updated:August 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है. पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रामगढ़ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है. साथ ही इसके प्रवेश द्वार को बेहद आकर्षक तरीके से बनाना है. इसके पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है. लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है. बुधवार की सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे के जीम अनिल कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण के दौरान जब यहां पहुंचे, तो स्टेशन के हालात देखकर चकित रह गए. ना तो बेहतर तरीके से अतिक्रमण हटाया गया था, ना ही यहां रोशनी और पानी की बेहतर व्यवस्था थी. यहां तक कि साफ सफाई को लेकर भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे. ठेकेदार की लापरवाही यहां तक थी कि दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप पर भी पीलर ढाल दिया गया. उन्होंने सारे अधिकारियों की क्लास लगाई और कहा कि जल्द ही सारे काम दुरुस्त होने चाहिए. मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा देख जीएम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज संजीव कुमार की क्लास लगा दी.

    तीन से चार महीने में अलग रूप में ही दिखेगा रामगढ़ स्टेशन

    मीडिया से बात करते हुए जीम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि तीन से चार महीने में रामगढ़ स्टेशन एक अलग रूप में ही दिखेगा. रजरप्पा मंदिर झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसीलिए रामगढ़ स्टेशन के भवन में रजरप्पा मंदिर के प्रारूप को शामिल किया गया है. इस स्टेशन पर लगभग 2000 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है. नजदीक में बरकाकाना जंक्शन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है. इस रेल खंड पर 15 रेलगाड़ियों का आवागमन होता है. ऐसी स्थिति में ट्रेनों के परिचालन के लिए इस स्टेशन को सिंगल लाइन से डबल लाइन में परिवर्तित किए जाने की योजना है. डबल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है. जल्द ही यह स्टेशन और भी अधिक विकसित हो जाएगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण जल्द होगा पूरा

    जीम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ स्टेशन पर सेकंड एंट्रेंस की व्यवस्था नहीं थी. उसके लिए भी भवन का निर्माण किया जा रहा है. लगभग 60 फ़ीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं. विकास नगर और जारा टोला की तरफ बड़ी आबादी रहती है. उधर से रामगढ़ स्टेशन आने वाले यात्रियों को इससे सुविधा होगी. इस दौरान सारे तकनीकी बिंदुओं पर भी उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर उनके साथ डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार, सीओ एमसीएसआर श्रेया सिंह, सीनियर डीएम रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    RAMGARH: GM arrived to inspect Ramgarh station scolded officers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group