Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»रांची से अगवा दो व्यापारियों को रामगढ़ पुलिस ने किया बरामद, सात अपराधी गिरफ्तार
    Crime

    रांची से अगवा दो व्यापारियों को रामगढ़ पुलिस ने किया बरामद, सात अपराधी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. रंगदारी वसूलने के लिए रांची से दो व्यापारियों को अगवा किया गया था. उन दोनों व्यापारियों को रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत दिग्वार गांव में छुपा कर रखा गया था. पुलिस ने न सिर्फ व्यापारियों को सकुशल बरामद किया, बल्कि 7 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. रविवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि रांची के आशीष कुमार राजगढ़िया और उनके भांजे अंकित कुमार को अपराधियों के जरिये अगवा किया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधियों के जरिये फिरौती मांगने के उद्देश्य से उन्हें कुजू ओपी के दीग्वार के एक घर में बंद कर रखा गया है. रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस ने छापेमारी की.

    इस दौरान सबसे पहले एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ा. पूछताछ के दौरान उसने उस ठिकाने के बारे में बताया, जहां अपहृत आशीष कुमार राजगढ़िया और उनके भांजे अंकित कुमार को रखा गया था. पुलिस ने वहां छापेमारी की और वहां से सातों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में ओडि़शा राज्य के भुवनेश्वर जिला अंतर्गत खांडेगिरी थाना क्षेत्र के कोलथिथा गांव निवासी सुजीत कुमार पटनायक, बिहार राज्य के वैशाली जिला अंतर्गत हाजीपुर थाना क्षेत्र के बलवाकुवारी गांव निवासी प्रशांत कुमार सोनू, राजा कुमार , नवादा जिले के वारसलिगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनामा गांव निवासी रंजीत कुमार, सारण जिला के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया गांव निवासी गणेश कुमार सिंह, परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी धीरज कुमार और तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरबेडवा गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ पप्पू कुमार शामिल है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    एसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से फिरौती की रकम 9.46 लाख रुपए जब्त किए गए हैं. इसके अलावा नोट गिनने की दो मशीनें भी मिली है. साथ ही एक स्विफ्ट कार भी जब्त किया गया है जिससे अपहरण किया गया था. इसके अलावा मोबाइल और डायरी भी बरामद हुई है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ramgarh police recovered two businessmen kidnapped
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group