Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ramgarh : हिंदूवादी नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी का विरोध, विधायक रोशन लाल ने कहा यह ‘तुष्टीकरण की राजनीति’
    Breaking News

    Ramgarh : हिंदूवादी नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी का विरोध, विधायक रोशन लाल ने कहा यह ‘तुष्टीकरण की राजनीति’

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh: रामगढ़ में हिंदू संगठन के नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. रविवार को बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने इस गिरफ्तारी का जोरदार विरोध किया. वह अपने समर्थकों के साथ भुरकुंडा ओपी पहुंचे, जहाँ राजेश सिन्हा को पुलिस ने हाजत में बंद कर रखा था. विधायक चौधरी ने झारखंड सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है.

    विधायक रोशन लाल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी एक विशेष समुदाय के दबाव में की गई है और निर्दोष राजेश सिन्हा को बेवजह फंसाया गया है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को बेहद संदेहास्पद बताया और कहा कि इस गिरफ्तारी की चारों ओर घोर निंदा हो रही है. चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस राजेश सिन्हा को अभिलंब रिहा नहीं करती है, तो वह भी एक जोरदार आंदोलन छेड़ेंगे.

    आदिवासी महिला को न्याय नहीं, उल्टे निर्दोषों पर कार्रवाई!

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    विधायक ने आफताब अंसारी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक आदिवासी महिला का यौन शोषण होता है और वह थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराती है, लेकिन बजाय न्याय दिलाने के, उसके समर्थक थाना परिसर में जिला प्रशासन के खिलाफ ही नारेबाजी करते हैं. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को ‘आदिवासी की सरकार’ बताने वाली यह सरकार आदिवासी महिला को न्याय दिलाने में विफल रही है और उलटा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रही है.

    चौधरी ने यह भी कहा कि रामगढ़ पुलिस दबाव में आकर काम कर रही है और झूठे तथा बेबुनियाद आरोप लगाकर गलत तरीके से गिरफ्तारी कर रही है. इस बयान के बाद रामगढ़ का राजनीतिक माहौल और गरमा गया है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MLA Roshan Lal said this is 'politics of appeasement' Ramgarh: Protest against the arrest of Hindu leader Rajesh Sinha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group