Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ramgarh Road Accident: बेकाबू ट्रक पलटा, पूजा करने जा रही तीन बच्चियों की मौत, एनएच-33 पटेल चौक के समीप हुआ हादसा
    Headlines

    Ramgarh Road Accident: बेकाबू ट्रक पलटा, पूजा करने जा रही तीन बच्चियों की मौत, एनएच-33 पटेल चौक के समीप हुआ हादसा

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh. एनएच-33 पटेल चौक के समीप गुरुवार दोपहर पूजा करने जा रही चार बच्चियों पर चावल से लदा ट्रक पलट गया. इसके नीचे दबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. मृतकों में मनीषा कुमारी (14, पिता-सुखलाल महतो), ममता कुमारी (15, पिता-बलदेव महतो), गुंजन कुमारी उर्फ प्रतिमा कुमारी (12, पिता-स्व रमेश महतो) शामिल हैं. वहीं, नैना कुमारी (12, पिता-बिनोद महतो) गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृत गुंजन कुमारी सिकिदरी हेसातू की रहनेवाली थी और दो दिन पहले ही अपने ननिहाल मुरार्मकला आयी हुई थी. वहीं, मृत दो बच्चियां मुरार्मकला की ही रहनेवाली थीं. हादसे में ट्रक का खलासी यूपी निवासी श्रीलाल (50) भी घायल हो गया.

    बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एनएच-33 पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस कारण सड़क जाम हो गयी थी. इसी बीच 14 चक्कावाला ट्रक (यूपी 44एटी-2365) चावल लेकर पटेल चौक के समीप पहुंचा. चालक ने मुख्य सड़क पर जाम लगा हुआ देख कर ट्रक को सड़क के किनारे उतारने की कोशिश की. इसी क्रम में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए ट्रक नीचे पलट गया, जिससे चावल की बोरियां बिखर गयीं. उसी दौरान वहां से गुजर रहीं चार बच्चियां उसके नीचे दब गयीं. घटना की प्रत्यक्षदर्शी मुरार्मकला निवासी योगिता देवी (पति-जितेंद्र महतो) ने बताया कि वे आठ-10 बच्चों के साथ लेकर पूजा करने के लिए महामाया मंदिर जा रही थीं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    सभी मुख्य सड़क के नीचे से होते हुए चल रहे थे. तभी देखा की ट्रक बेकाबू होकर उन लोगों की तरफ आ रहा है. योगिता अपनी बच्ची को लेकर तेजी से वहां से भागीं और शोर मचाकर अन्य बच्चों को भी भागने के लिए कहा. बच्चों ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन चार बच्चियां इसकी जद में आ गयीं. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और क्रेन की मदद से ट्रक नीचे फंसी बच्चियों को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना पर तत्काल एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, सीओ रामगढ़ सुदीप एक्का घटना स्थल पर पहुंचे थे.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accident happened near NH-33 Patel Chowk Ramgarh Road Accident: Uncontrollable truck overturned three girls going to worship died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group